रायगढ़

Raigarh:  रायगढ़ में विकास को मिल रही रफ्तार, महापौर जीवर्धन चौहान ने किया 38 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

वार्ड 36, 37 व 42 में सीसी रोड-नाली निर्माण शुरू

रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 42 में लगभग 38 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा किया गया। यह कार्य क्षेत्र के नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं जल निकासी जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल मानी जा रही है।
इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। वर्षों से जर्जर सड़कों और नाली की समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के प्रारंभ होने पर संतोष व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। लोगों ने उम्मीद जताई कि इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और आवागमन के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था भी बेहतर होगी। महापौर जीवर्धन चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के यशस्वी वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में रायगढ़ शहर सहित पूरे क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उनके प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे आमजन को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। इसके लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं, ताकि हर गली-मोहल्ले तक पक्की सड़क, सुदृढ़ नाली व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि आने वाले समय में स्थानीय विधायक एवं वित्तमंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व में विकास कार्यों की यह गति इसी तरह जारी रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने महापौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यों से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है और आम जनता को राहत मिल रही है।इस दौरान क्षेत्र के पार्षद विजय चौहान, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, पार्षद श्रीमती दुलेश्वरी दूतिया, पार्षद उसत भट्ट, पार्षद कुंदन चौहान, पार्षद प्रतिनिधि रमेश दूतिया, शीला तिवारी, परदेशी मिरी, अरुण सिंह, सूरज मिरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button