देवाधिदेव महादेव विराजमान हुए रामलीला मैदान में! -भव्य कलश यात्रा के साथ अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का शुभारंभ-

रायगढ़ 17 अगस्त 2026। नाग पंचमी के पावन दिवस पर सेवा भारतीय समिति के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रातः 11:00
प्रसिद्ध निकले महादेव मंदिर में पुण्य कलश का विधिवत पूजन कर कलश यात्रा प्रारंभ हुई । कलश यात्रा में भारी संख्या में रायगढ़ नगर की मातृशक्ति यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महिला करमा नृत्य एवं जय घोष के नारों ने कलश यात्रा को भव्यता प्रदान की। कलश यात्रा निकले महादेव मंदिर से निकलकर केवड़ा बड़ी बस स्टैंड ,लाल टंकी, हंडी चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। बारिश की फुहार के बीच महिलाओं एवं संचालन समिति का उत्साह देखते ही बनता था। रामलीला मैदान में कलश स्थापित कर वेदी पूजन पश्चात अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का सप्त दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। प्रतिदिन प्रातः सायं काल में महा आरती की जावेगी। मंगलवार 18 अगस्त को उज्जैन के सुप्रसिद्ध गायक मेरे महाकाल सरकार फेम सन्नी अलबेला बाबा महाकाल के भजनों से रायगढ़ नगरी को भक्तिमय करेंगे। संचालन समिति ने रायगढ़ की जनता, युवाओं ,माता ,बहनों से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस कार्यक्रम में पधार कर भजनों का आनंद लें एवं पुण्य के भागी बने। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संचालन समिति संयोजिका श्रीमती हेमलता चौहान, संरक्षक चक्रधर पटेल,सदस्य तुषार तिवारी, संजय जगवानी , रवि सिंह, रंजन जायसवाल, श्रीमती स्नेहा तिवारी, श्रीमती सुजाता साहू ,श्रीमती विनीता अग्रवाल श्रीमती सोहता बाजपेई, श्रीमती किरण चौहान ,श्रीमती पूनम सोलंकी ,श्रीमती आरती जैस्वाल ,श्रीमती अनुपमा गुप्ता का विशेष योगदान रहा।