डिप्टी CM अरुण साव ने बागबाहरा के चंडी माता मंदिर में लिया आशीर्वाद, राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ को 150 साल का गौरव
डिप्टी CM अरुण साव ने बागबाहरा के चंडी माता मंदिर में लिया आशीर्वाद, राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ को 150 साल का गौरव
महासमुंद। डिप्टी CM अरुण साव ने बागबाहरा के प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और मंगलकामनाएं मांगी।
अरुण साव ने कहा कि आज घुचापाली बागबाहरा के मंदिर में जाकर मां चंडी से अपने परिवार और पूरे छत्तीसगढ़वासियों के जीवन में संपन्नता और शांति की कामना की। उन्होंने अपने संदेश में लिखा,
“य मां चंडी!”
राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का 150वां वर्ष
साथ ही उन्होंने राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने के अवसर पर भी संदेश दिया। बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित यह गीत केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
आज घुचापाली बागबाहरा के प्रसिद्ध मंदिर चंडी माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
मां चंडी से समस्त छत्तीसगढ़ के अपने परिवारजनों के जीवन में सुख, समृद्धि, संपन्नता की मंगलकामना की।
जय मां चंडी! 🚩#jaimatadi pic.twitter.com/7zJAmTq2TX
— Arun Sao (@ArunSao3) November 7, 2025
अरुण साव ने सभी से अपील की कि इस पवित्र अवसर पर अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्रभक्ति की भावना प्रज्वलित करने हेतु सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का वाचन किया जाए।
यह अवसर पूरे राष्ट्र के लिए गौरव और संकल्प का अद्वितीय क्षण है, और हर नागरिक के लिए मातृभूमि के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को व्यक्त करने का समय।