उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर तंज: “अपना जनाधार खो चुकी है पार्टी”

छत्तीसगढ़ November 23, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर तंज: “अपना जनाधार खो चुकी है पार्टी”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का कांग्रेस पर तंज: “अपना जनाधार खो चुकी है पार्टी”

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कड़ा तंज कसा है। साव ने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहाँ कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया को लेकर हल्ला मचाया और वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि SIR प्रक्रिया बरसों से होती आ रही है, और अब कांग्रेस अपने घटते जनाधार को लेकर जनता को भ्रमित करने में लगी है। उन्होंने चेतावनी दी कि जैसे बिहार की जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया, वैसे ही अन्य राज्यों की जनता भी उन्हें सही जवाब देगी।

साथ ही, रायपुर में 3 दिसंबर को होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रिका के दूसरे वनडे को लेकर अरुण साव ने कहा कि राजधानी में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों की उपस्थिति होगी। यह अंतरराष्ट्रीय मैच छत्तीसगढ़ के लिए गर्व और यादगार अनुभव साबित होगा।

खबर शेयर करें: