Raigarh News: अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग, सिंधी समाज ने SP को सौंपा आवेदन, सिंधी समाज के इष्ठ देव के बारे अभद्र टिप्पणी की गई

छत्तीसगढ़ October 29, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग, सिंधी समाज ने SP को सौंपा आवेदन, सिंधी समाज के इष्ठ देव के बारे अभद्र टिप्पणी की गई

Raigarh News: अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग, सिंधी समाज ने SP को सौंपा आवेदन, सिंधी समाज के इष्ठ देव के बारे अभद्र टिप्पणी की गई

रायगढ़। रायगढ़ में सिंधी समाज के लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। समाज के लोग काफी संख्या में इक्ट्ठा होकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और उन्हें आवदेन देकर जल्द ही कार्रवाई की मांग की है।

सिंधी समाज द्वारा सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा एक मीडिया में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान वरुण देव के अवतार और जनमानस के आस्था के प्रतीक झूलेलाल भगवान के लिए अपमानजनक शब्द कहे गए हैं।

इसके अलावा सिंधी समाज को पाकिस्तानी कहकर सिंधी समाज का घोर अपमान उसके द्वारा किया गया है। साथ ही हिन्दू समाज के आस्था के प्रतीक अग्र समाज के पूर्वज महाराजा अग्रसेन के ऊपर भी अमित बघेल के द्वारा अत्यंत अशोभनीय व विवादित टिप्पणी की गयी।

साथ ही श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर भी अभद्र टिप्पणी की गई है। जिससे पूरा सिंधी समाज के साथ-साथ भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है।

कार्रवाई नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन ऐसे में सिंधी समाज के लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही FIR दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी इस संबंध में SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि सिंधी समाज के नागरिकों के द्वारा ज्ञापन दिया गया है। उसमें उल्लेख है कि भगवान के प्रति आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। अग्र सामाज के द्वारा भी ज्ञापन सौंपा गया था। आवेदन के आधार पर जो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: