देश

Delhi Blast: फरीदाबाद का मौलवी हिरासत में, पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया, खुल सकते हैं कई राज

Haryana preacher Maulvi Ishtiya detained: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से संचालित ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक धर्मगुरु को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। धर्मगुरु की पहचान हाफिज मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इश्तियाक मेवात का निवासी है और फरीदाबाद की ढेरा कॉलोनी स्थित अल फलाह मस्जिद में इमाम है।

इश्तियाक फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था। इश्तियाक को श्रीनगर लाया गया है और उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल मामले में नौवीं गिरफ्तारी

इश्तियाक इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़ा गया नौवां आरोपी है। पुलिस ने प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद के ‘सफेदपोश’ आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए 10 नवंबर को हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ अंतरराज्यीय छापेमारी की थी। सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर फरीदाबाद के एक अपार्टमेंट से 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने की सामग्री, जिसमें रसायन, डेटोनेटर और तार शामिल हैं, बरामद किए।

“सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” का पर्दाफाश

पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े “सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल” का पर्दाफाश करते हुए 2,900 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया था। साजिश के तार कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले हुए मिले। बाद में की गई छापेमारी में 358 किलोग्राम अतिरिक्त विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, टाइमर जब्त किए गए। साथ ही, इस मॉड्यूल द्वारा जमा किया गया लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक और बम बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए।

विस्फोटक सामग्री इश्तियाक के किराए के घर में डॉ. मुजम्मिल गनई उर्फ मुसैब और डॉ. उमर नबी ने रखी थी। डॉ. उमर नबी ही विस्फोटकों से लदी कार चला रहा था, जिसमें सोमवार शाम लाल किले के बाहर विस्फोट हुआ था और 12 लोग मारे गए थे। 11 नवंबर को दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट से कुछ घंटे पहले फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय से जुड़े तीन डॉक्टरों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button