Raigarh News: डबरी में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान

रायगढ़ October 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: डबरी में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान

Raigarh News: डबरी में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका, सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान

रायगढ़.  धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चानमारी स्थित एक डबरी (तालाब) में आज सुबह एक युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान

मृतक की पहचान कैलाश सारथी (उम्र 19 वर्ष), निवासी डूगरूपारा के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने शव को देखकर धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को डबरी में फेंका गया होगा।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

खबर शेयर करें: