रायगढ़

Raigarh News: डीएक्टिवेट आधार को फिर मिलेगी पहचानः विशेष शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों का हुआ पुनः सत्यापन

रायगढ़, 26 मार्च 2026/ जिले में डीएक्टिवेट एवं निष्क्रिय हो चुके आधार नंबरों को पुनः सक्रिय कर नागरिकों को उनकी पहचान और अधिकार वापस दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रभावी पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को सृजन सभा कक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने भाग लेकर अपने आधार का पुनः सत्यापन कराया। पूर्व सूचना एवं व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से हितग्राहियों को शिविर में आमंत्रित किया गया था, जिससे सुव्यवस्थित उपस्थिति सुनिश्चित हुई। शिविर में उपस्थित प्रत्येक हितग्राही के आधार का गहन सत्यापन करते हुए बायोमैट्रिक अपडेट एवं लाइव फोटो लिया गया। साथ ही पहचान एवं पते से संबंधित दस्तावेजकृजैसे वोटर आईडी, राशन कार्ड आदिकृका भी सत्यापन किया गया।





यह पूरी प्रक्रिया भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई हैदराबाद से आए मैनेजर मोहम्मद सोबान के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। शिविर में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, सीएससी जिला प्रबंधक तथा जिले के आधार ऑपरेटरों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए शिविर को सफल बनाया। यूआईडीएआई के प्रतिनिधि मोहम्मद सोबान ने बताया कि संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने में लगभग 2 से 3 माह का समय लगेगा, जिसके पश्चात वर्तमान में निष्क्रिय आधार नंबरों को पुनः सक्रिय कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन की यह पहल उन नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जिनकी पहचान किसी कारणवश निष्क्रिय हो गई थी। आधार के पुनः सक्रिय होने से हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और वे पुनः शासन की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button