दंतेवाड़ा: जेल ब्रेक का आरोपी महेंद्र दीवान गिरफ्तार, 7 महीने तक था फरार

छत्तीसगढ़ November 12, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
दंतेवाड़ा: जेल ब्रेक का आरोपी महेंद्र दीवान गिरफ्तार, 7 महीने तक था फरार

दंतेवाड़ा: जेल ब्रेक का आरोपी महेंद्र दीवान गिरफ्तार, 7 महीने तक था फरार

दंतेवाड़ा। जिले में जेल ब्रेक के आरोपी महेंद्र दीवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी करीब साढ़े 7 महीने तक फरार था। महेंद्र दीवान साल 2024 से चोरी के मामले में दंतेवाड़ा जिला जेल में सजा काट रहा था और 3 अप्रैल 2025 को एक साथी के साथ जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। साथी को पकड़ लिया गया था, लेकिन महेंद्र पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

पुलिस ने इसकी तलाश में नारायणपुर, बस्तर और बीजापुर में लगातार रेड अभियान चलाया, लेकिन यह बार-बार फरार होता रहा। अंततः सूचना के आधार पर पुलिस को इसकी लोकेशन दंतेवाड़ा के चितालंका जंगल में मिली और आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल हुई।

इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कहा है कि अब आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा और कानून के तहत कार्रवाई होगी।

खबर शेयर करें: