छत्तीसगढ़

CG NEWS: करंट लगने से सीआरपीएफ जवान की मौत, गृहग्राम रवाना किया गया शव

बीजापुर। गंगालुर में सीआरपीएफ 195 बटालियन सी में पदस्थ आरक्षक की करंट लगने से मौत हो गई है। जवान पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। गंगालुर थाना में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि गंगालुर में तैनात सीआरपीएफ 195 बटालियन कैंप में पदस्थ आरक्षक सुजॉय पाल की सोमवार शाम विद्युत करंट लगने से मौत हो गई। बताया गया है कि शाम को जब उन्हें करंट लगा तो उन्हे उपचार के लिए सीएचसी गंगालुर में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृत जवान का शव गृहग्राम बागदह जिला नॉर्थ 24 परगना स्टेट वेस्ट बंगाल के लिए रवाना किया गया है। गंगालुर थाना में मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button