मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक
रायपुर, 22 जुलाई 2026. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में बुधवार को मंत्री परिषद (कैबिनेट) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है।
बैठक में जनकल्याण, विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधार, वित्तीय मामलों तथा राज्यहित से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श होने की संभावना है। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद निर्णय लेगी।
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। बैठक समाप्त होने के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की आधिकारिक जानकारी सरकार की ओर से जारी की जाएगी।