Raigarh News: कंटेनर वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल, मौके पर पहुंची पुलिस 

रायगढ़ May 28, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कंटेनर वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल, मौके पर पहुंची पुलिस 

Raigarh News: कंटेनर वाहन ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति घायल, मौके पर पहुंची पुलिस 

रायगढ़। रायगढ़ के धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र से सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है जिसमें माल वाहक कंटेनर ने एक बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दिया है टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई है वहीं पति को चोट आई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामला धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार दंपति लगभग 2 बजे धर्मजयगढ़ से अपना निजी काम खत्म करके खम्हार की तरफ जा रहे थे उसी समय सामने से तेज रफ्तार की माल वाहक कंटेनर आ रही थी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक में बैठी महिला रामदुलारी पति दिलबोध उम्र 42 वर्ष निवासी बायसी थाना धर्मजयगढ़ की सिर के चीथड़े उड़ गये । जिससे महिला कि मौके पर मौत हो गई है

मौके पर गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया था स्थानीय प्रशासन और पुलिस कि समझाइस के बाद परिजनों को राहत राशि देने के बाद चक्का जाम खोल दिया गया है। धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर मौजूद है वही शव को पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

खबर शेयर करें: