कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान दिल्ली पहुंचा

छत्तीसगढ़ November 3, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान दिल्ली पहुंचा

कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान दिल्ली पहुंचा

कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान दिल्ली पहुंचा
छत्तीसगढ़ से भेजे गए 15 लाख से अधिक हस्ताक्षर, दीपक बैज बोले – भाजपा वोट चोरी कर सत्ता पाने में माहिर

रायपुर। कांग्रेस के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को छत्तीसगढ़ में जोरदार समर्थन मिला है। प्रदेशभर में चले हस्ताक्षर अभियान में साढ़े 15 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। अब इन हस्ताक्षर युक्त दस्तावेजों का बंडल दिल्ली भेजा गया है। रविवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने रायपुर से वाहन को हरी झंडी दिखाकर फॉर्मों को दिल्ली रवाना किया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “भाजपा वोट चोरी कर सत्ता हासिल करने में माहिर है। चुनाव आयोग और भाजपा का गठबंधन राहुल गांधी ने उजागर किया है।” उन्होंने कहा कि अब समय है कि BLO घर-घर जाकर मतदाता सूची का सही परीक्षण करें ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

तीन चरणों में चला अभियान

कांग्रेस का यह अभियान तीन चरणों में पूरा हुआ – मशाल रैली, पदयात्रा और जनसभाओं के रूप में। पूरे प्रदेश में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदाता सूची की त्रुटियों व चुनाव आयोग-भाजपा गठबंधन के खिलाफ आवाज उठाई। अब सभी हस्ताक्षर फॉर्म एआईसीसी के माध्यम से चुनाव आयोग को सौंपे जाएंगे।

राज्योत्सव को बताया लूट और भ्रष्टाचार का जरिया

राज्योत्सव आयोजन पर भी दीपक बैज ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “राजधानी से 30 किलोमीटर दूर आयोजन कर जनता को राज्योत्सव से दूर रखा गया है। न पानी की व्यवस्था है, न शौचालय की सुविधा। अब राज्योत्सव लूट और भ्रष्टाचार का जरिया बन गया है।”

किसानों की समस्याओं पर चिंता

धान खरीदी को लेकर बैज ने कहा कि 15 नवंबर से खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि 5 लाख से अधिक किसान अब भी पंजीयन से वंचित हैं। सरकार को ऑफलाइन पंजीयन की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि हर किसान अपना धान बेच सके।

मंत्री के बयान पर पलटवार

मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के बयान — “प्रदेश की आबादी का 10 प्रतिशत भी हस्ताक्षर नहीं” — पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा, “भाजपा नेता अपना विभाग ठीक से नहीं संभाल पा रहे हैं। अगर ध्यान देते तो नकली दवाइयां नहीं बिकतीं। कांग्रेस की चिंता करना उनकी आदत बन गई है।”

यह अभियान कांग्रेस की उस राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है, जिसमें पार्टी देशभर में चुनावी पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा को लेकर जनसमर्थन जुटा रही है।

खबर शेयर करें: