रायगढ़

Raigarh News: नेशनल हेराल्ड केस पर भड़की कांग्रेस, रायगढ़ में भाजपा कार्यालय का किया घेराव

 

रायगढ़। नेशनल हेराल्ड मामले में आए हालिया अदालती फैसले के विरोध में आज रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रामक रुख अपनाते हुए कांग्रेसियों ने शहर स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की, जिससे काफी देर तक गहमागहमी की स्थिति बनी रही। काफी देर तक चली नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए। इस प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के कारण स्थिति नियंत्रण में रही। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ तथा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और नेतागण तथा महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम जैसे ही भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा, पहले से तैनात पुलिस बल ने उन्हें रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स लांघने का प्रयास किया, जिसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और मामूली धक्का-मुक्की भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे।

नारेबाजी कर जताया विरोध



















भाजपा कार्यालय के ठीक बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी और शाखा यादव का कहना था कि “भाजपा राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है और नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेतृत्व को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।”



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button