शोकसंदेश : जयंत खेडुलकर का आकस्मिक निधन, आज शाम 5 बजे अनाथालय कॉलोनी से निकलेगी अंतिम यात्रा

रायगढ़ June 20, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
शोकसंदेश : जयंत खेडुलकर का आकस्मिक निधन, आज शाम 5 बजे अनाथालय कॉलोनी से निकलेगी अंतिम यात्रा

शोकसंदेश : जयंत खेडुलकर का आकस्मिक निधन, आज शाम 5 बजे अनाथालय कॉलोनी से निकलेगी अंतिम यात्रा

 

रायगढ़ 20 जून 2026। अनाथालय कॉलोनी हंडी चौक निवासी स्वर्गीय एम. के. खेडुलकर के पुत्र जयंत खेडुलकर का आज प्रातः हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे।वे अपने पीछे तीन पुत्र अनिरुद्ध,अक्षत और अनंत सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। स्व.जयंत खेडुलकर,सिविल लाइंस रायगढ़ में पूर्व में संचालित मोना बैग्स इंडस्ट्रीज के संचालक माधवराव खेडुलकर के ज्येष्ठ पुत्र थे। वे पत्रकार यशवंत खेडुलकर एवं विजयंत खेडुलकर के ज्येष्ठ भ्राता थे। उनका निधन का समाचार मिलते ही परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वे अपने सरल, सौम्य एवं मिलनसार स्वभाव के कारण वे समाज में सम्मानित एवं लोकप्रिय थे। वे अनिल यादव के साले एवं अनवय यादव के मामा थे।
स्वर्गीय जयंत खेडुलकर की अंतिम यात्रा आज सायं 5 बजे उनके निवास, अनाथालय कॉलोनी, हंडी चौक, रायगढ़ से निकलेगी तथा कयाघाट स्थित मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

खबर शेयर करें: