छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार: रियल इस्पात स्टील प्लांट में मौत का तांडव, 6 श्रमिकों की मौके पर मौत

कलेक्टर–SP मौके पर पहुंचे, प्लांट सील, हर एंगल से जांच के आदेश

बलौदाबाजार।
भाटापारा तहसील के बकुलाही स्थित रियल इस्पात स्टील प्लांट में बुधवार सुबह 9:40 बजे हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। क्लीन से निकल रहे डस्ट सेटलिंग चैंबर (DSC) में अचानक हुए ब्लास्ट के कारण चैंबर के नीचे काम कर रहे 6 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

🔥 हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल श्रमिकों को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के बर्न ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

🚨 प्रशासन मौके पर, प्लांट सील

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता जिला प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रियल इस्पात स्टील प्लांट को तत्काल सील करने के आदेश दिए गए हैं।

🕵️‍♂️ जांच के घेरे में प्रबंधन

प्रशासन ने एसडीएम की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित कर घटना की विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ब्लास्ट के कारणों, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही की हर कड़ी को खंगाला जा रहा है।
इस बीच प्लांट प्रबंधन से कड़ी पूछताछ भी जारी है।

⚠️ अन्य राज्यों के थे श्रमिक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल सभी श्रमिक अन्य राज्यों के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना देने और आवश्यक सहायता की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button