CG NEWS: 26 जनवरी को जाम पर ब्रेक! गणतंत्र दिवस पर कोरिया में पूरी तरह बंद रहेंगी शराब दुकानें

छत्तीसगढ़ January 22, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG NEWS: 26 जनवरी को जाम पर ब्रेक! गणतंत्र दिवस पर कोरिया में पूरी तरह बंद रहेंगी शराब दुकानें

CG NEWS: 26 जनवरी को जाम पर ब्रेक! गणतंत्र दिवस पर कोरिया में पूरी तरह बंद रहेंगी शराब दुकानें

कोरिया।
गणतंत्र दिवस से पहले कोरिया जिले में शराब प्रेमियों के लिए बड़ा झटका लगा है। 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को जिले में पूर्ण शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले की सभी शराब दुकानें और बार पूरी तरह बंद रहेंगे।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट चंदन संजय त्रिपाठी ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। यह निर्णय गणतंत्र दिवस की गरिमा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।

🍺 क्या-क्या रहेगा बंद?

जारी आदेश के अनुसार 26 जनवरी को—

  • सभी देशी, विदेशी एवं कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानें

  • एफ.एल.3(ग) पर्यटन बार

  • एफ.एल.4(क) व्यवसायिक क्लब

  • तथा सभी अहाते
    पूरी तरह बंद रहेंगे।

⚠️ आदेश नहीं माना तो होगी कार्रवाई

यह आदेश आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संचालकों और अनुज्ञापत्रधारकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🇮🇳 संदेश साफ — जश्न अनुशासन में

प्रशासन का कहना है कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर शांति, अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना प्राथमिकता है। इसी कारण पूरे जिले में एक दिन के लिए शराब पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

खबर शेयर करें: