छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के तीन संभागों में शीतलहर, यहां रात का पारा 1.2 डिग्री, जानें सभी जिलों में मौसम का हाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश में उत्तर शुष्क प्रवेश कर रही है। इसके असर बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में ज्यादा पड़ रही है। इन तीनों संभागों में शीतलहर चल रही है। इससे इन इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इन क्षेत्रों में रात का पारा सामान्य से नीचे चला जाता है, जिससे ठंड काफी बढ़ जाती है। अब अलाव ही सहारा बना हुआ है।

प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही कई जिले भी इसके चपेट में है। इससे इन क्षेत्रों के मैदान में घास के ऊपर ओंस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं। प्रदेश के मैदानी इलाके दुर्ग संभाग में ठंडी का कहर जारी है। दुर्ग जिले में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। वहीं सरगुजा और बिलासपुर के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है।

बता दें कि दुर्ग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा। साथ ही बिलासपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। दूसरी ओर अंबिकापुर के मैनपाट में रात का पारा 1.2 डिग्री तक पहुंच गया। जिससे मैदान में घास के ऊपर ओंस की बूंदें जमकर बर्फ बन रही हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए, इसके साथ ही सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में एक दो जगहों पर शीत लहर चली। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद दो से तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

[email protected]

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button