Chhattisgarh News: कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढही, दबकर 3 मजदूरों की मौत, 1 गंभीर, मौके पहुंचे कलेक्टर व एसएसपी

अंबिकापुर। सूरजुपर के ग्राम नयनपुर में स्थित कोल्ड स्टोरेज की दीवार शनिवार की सुबह अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए, जिनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, यहां एक और ने दम तोड़ दिया। वहीं चौथे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर व एसएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
सूरजपुर जिले के नयनपुर में मित्तल कोल्ड स्टोरेज संचालित है। हर दिन की तरह शनिवार की सुबह 10 बजे वहां मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान वहां काम कर रहे 4 मजदूर दब गए। यह देख अन्य मजदूरों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
तत्काल दबे मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला। इस दौरान 2 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल थे। दोनों घायलों को कोल्ड स्टोरेज के संचालक व मजदूरों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां 1 और मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवद्र्धन व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने हादसे का कारणों का जायजा लिया।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






