CM विष्णुदेव साय: राष्ट्रपति मुर्मू का जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होना गर्व और सम्मान का क्षण

छत्तीसगढ़ November 20, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
CM विष्णुदेव साय: राष्ट्रपति मुर्मू का जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होना गर्व और सम्मान का क्षण

CM विष्णुदेव साय: राष्ट्रपति मुर्मू का जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होना गर्व और सम्मान का क्षण

अंबिकापुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज के जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण रहा। सीएम ने बताया कि राष्ट्रपति का जनजातीय समाज के प्रति स्नेह, आत्मीयता और संवेदनशीलता ने समारोह की गरिमा को कई गुना बढ़ा दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा नक्सल प्रभावित परिवारों से संवाद, जनजातीय नायकों के परिजनों का सम्मान और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इतिहास के प्रति उनका भावुक संबोधन प्रदेशवासियों के मन को गर्व से भर गया। उनकी उपस्थिति ने जनजातीय परंपराओं, संस्कृति और विकास के प्रति सरकार के संकल्प को और मजबूत किया है।

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार जनजातीय विकास, वनोपज आधारित आजीविका और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। राष्ट्रपति की सहभागिता जनजातीय सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत को संजोने में ऐतिहासिक योगदान रखती है।

खबर शेयर करें: