सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

छत्तीसगढ़ July 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

सीएम विष्णु देव साय ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर चिंता व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि उन्हें किरण सिंह देव के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली है और उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना करते हुए कहा—

“प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव जी के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। माँ दंतेश्वरी से प्रार्थना है कि किरणजी को शीघ्र ही पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

खबर शेयर करें: