छत्तीसगढ़

CM साय ने दी स्टार खिलाड़ी संजू देवी को बधाई

महिला कबड्डी विश्व कप में छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर: महिला कबड्डी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने वाली स्टार खिलाड़ी संजू देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश की है।

CM साय ने कहा, “आपकी सफलता से प्रदेश की बेटियाँ प्रेरित होंगी और खेल जगत में आगे बढ़ने का उत्साह पाएंगी। आपकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में भी अहम भूमिका निभाएगी।”

मुलाकात के दौरान संजू देवी ने अपनी जीवन यात्रा, संघर्षों और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।
उल्लेखनीय है कि संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं और हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 17 से 24 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP) का खिताब भी प्राप्त कर चुकी हैं।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह तथा वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button