रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ में जमीनी विवाद में दो परिवारों में मारपीट:रॉड-डंडे और टांगी से हमला, दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज

रायगढ़। रायगढ़ जिले में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान टांगी, रॉड और डंडे से हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के 4 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







मामला कापू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम समनिया निवासी सहदेव सक्सेना (22) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले परदेशी बघेल के परिवार से जमीन और रास्ते को लेकर पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

सहदेव के मुताबिक, जिस रास्ते को लेकर विवाद है वहां से आने-जाने पर परदेशी बघेल के परिवार के लोग गाली-गलौज करते हैं।

घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप

सहदेव ने पुलिस को बताया कि सुबह वह अपने घर पर था। इसी दौरान बिनोद बघेल, राकेश बघेल, रोशन बघेल, मालिक राम बघेल, राजेश बघेल, करिश्मा बघेल, मीना बघेल, अंशु बघेल, सरिता बघेल और पदमा बघेल वहां पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और जमीन विवाद को लेकर डंडा, चाकू और रॉड से हमला कर दिया। इस दौरान सहदेव के पिता बसंत सक्सेना और इतवारीन बाई के साथ भी मारपीट की गई।







मारपीट की घटना से महिला गंभीर रूप से घायल हुई। – Dainik Bhaskar
मारपीट की घटना से महिला गंभीर रूप से घायल हुई।
10 लोगों के खिलाफ FIR

हमले में तीनों घायल हो गए। घटना के बाद मामला शांत होने पर परिजन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सहदेव सक्सेना की रिपोर्ट पर कापू पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष के बिनोद बघेल (37) ने भी कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बसंत सक्सेना के साथ उसका पुराना जमीन विवाद है, जिसका मामला धरमजयगढ़ न्यायालय में चल रहा है।बिनोद के मुताबिक, वह अपने गांव से तीन मजदूरों को लेकर पत्थलगांवखुर्द कापू जा रहा था।

इसी दौरान बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना ने पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर उसे जान से मारने की धमकी दी और डंडे, हाथ-मुक्के से मारपीट की। हमले में उसे चोटें आईं।

दूसरे पक्ष के 4 लोगों पर भी अपराध दर्ज

बिनोद बघेल की शिकायत पर पुलिस ने बसंत सक्सेना, जयपाल सक्सेना, सहदेव सक्सेना और इतवारी बाई सक्सेना के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

 

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button