Raigarh: ट्विंकल स्टार स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया

रायगढ़। ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और माहौल को आनंदमय बना दिया। छोटे बच्चों द्वारा विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता देखते ही बनती थी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती विभा कुमार ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मेघा दबाड़कर ने अपने सुरीले गीत के माध्यम से बच्चों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें सदैव नयी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कई बच्चों ने बाल दिवस पर सुंदर भाषण प्रस्तुत किए, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उत्साह और उमंग से भरे इस समारोह के अंत में बच्चों को चॉकलेट और केक वितरित किए गए।
इस प्रकार, ट्विंकल स्टार परिवार द्वारा आयोजित यह बाल दिवस कार्यक्रम आनंद, उल्लास और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






