छत्तीसगढ़

CG: वीडियो बनाने बच्चों ने स्कूल में लहराया चाकू: सोशल मीडिया में खलबली, पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर की पूछताछ

 

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में छात्र क्लास रूम के अंदर खुलेआम चाकू लहराकर नाचते हुए दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रों के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ की और उन्हें समझाइश दी है।

वायरल वीडियो में जैसा दिख रहा है, एक लड़का अपने हाथ में चाकू लहराते हुए खड़े होकर नाच रहा है। इसके बाद एक अन्य लड़का चाकू को घोंपने की स्टाइल में लहराने लगा। इसी दौरान एक अन्य लड़का बेंच में खड़े होकर चाकू ऊपर उठाकर गोल-गोल हाथ से लहरा रहा है। इस दौरान पीछे की बेंच से एक अन्य लड़का चाकू लहराने लगता है। छात्र जब चाकू लहरा रहे होते हैं, इस दौरान क्लास रूम में अन्य बच्चे चुपचाप सिर झुकाए पढ़ाई करते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में क्लास रूम में 20-25 छात्रों के होने की बात सामने आई है।

रील बनाने के उद्देश्य से चाकू लहराया
बच्चों के परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक स्कूल में चाकू लहराने वाले छात्र रील बनाने के उद्देश्य से चाकू लहरा रहे थे। सोशल मीडिया में व्यू पाने इस तरह स्कूल परिसर में चाकू लहराए जाने की घटना को जानकार काफी गंभीर बताते हुए छात्रों के खिलाफ स्कूल प्रबंधन द्वारा सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का सुझाव दिया है।

सुरक्षा पर गंभीर सवाल
छात्रों द्वारा अपने बैग में चाकू लेकर क्लासरूम में जाना और चाकू लहराए जाने की घटना से स्कूल में पढ़‌ने वाले छात्रों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया में चाकू लहराए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल प्रबंधन को इस बात की जानकारी न मिलना स्कूल प्रबंधन की सजगता पर सवालिया निशान है।

घटना के समय स्कूल में केवल छात्र थे
क्लासरूम के अंदर छात्र जब चाकू लहरा रहे थे, उस दौरान क्लासरूम के अंदर कोई भी शिक्षक नहीं था। क्लासरूम में केवल पढ़ने वाले छात्र थे। बताया जा रहा है, चाकू लहराने वाले छात्रों के डर से स्कूल के किसी भी छात्र ने स्कूल के प्रिंसिपल, टीचर के पास चाकू लहराए जाने की शिकायत नहीं की। उल्लेखनीय है कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बाद भी स्कूल प्रबंधन को स्कूल में चाकू लहराए जाने की घटना की जानकारी नहीं मिलना स्कूल प्रबंधन की सजगता की पोल खोल रहा है।



















ऐसा कृत्य अमान्य
रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने बताया कि, किसी भी स्तर पर ऐसा कृत्य मान्य नहीं है। संस्था स्तर पर जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई उचित होगी, की जाएगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button