छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 को जाएंगे बिहार,सम्राट चौधरी और नितिन नवीन के नामांकन रैली में होंगे शामिल

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवारी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री नितिन नवीन प्रमुख हैं।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को एक बार फिर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, शहरी विकास मंत्री नितिन नवीन को पटना के बांकीपुर सीट से चुनाव लडऩे का अवसर दिया गया है।
इस बीच, पार्टी ने आगामी 16 अक्टूबर को एक बड़ी नामांकन रैली आयोजित करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस रैली में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिहार पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि यह रैली पार्टी के प्रचार अभियान को और गति देगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button