रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना





नव वर-वधु को सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए दिया आशीर्वाद

रायगढ़, 5 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने गुरुपीठ आश्रम के उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने आश्रम में अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी के प्रिय शिष्य प्रियदर्शी भगवान राम जी के दर्शन भी किए और मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने वर डॉ.कुमार विक्रम साहू और वधू डॉ.हेम पुष्पा साहू को नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्व की कामना भी की। इस अवसर पर लोक सभा सांसद राधेश्याम राठिया, नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य सुषमा खलखो एवं लक्ष्मी जीवन पटेल, अरुणधर दीवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने भी गुरु दर्शन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएफओ अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे सहित प्रशासनिक अधिकारी, वर के पिता बिंदेश्वर साहू और वधू के पिता राजेश साहू सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button