रायगढ़

Raigarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर, अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा में गुरु दर्शनम कार्यक्रम में होंगे शामिल, कोसमनारा भी जाएंगे

रायगढ़, 9 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 जुलाई को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रात:10.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। तत्पश्चात पूर्वान्ह 11.30 बजे अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा जायेंगे एवं गुरू दर्शनम् कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ आयेंगे एवं रेडी टू ईट कार्यक्रम अंतर्गत अनुबंध पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 1.15 बजे कलेक्टोरेट परिसर से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम-कोसमनारा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे कोसमनारा से ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ आयेंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button