मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में पंगत में बैठकर ग्रहण किया भंडारा प्रसाद
रायगढ़
July 10, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ में पंगत में बैठकर ग्रहण किया भंडारा प्रसाद
रायगढ़, 10 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय में गुरु के दर्शन किए। गुरु दर्शन के पश्चात, मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी लोगों के साथ पंगत में बैठकर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, लोकसभा सांसद राधे श्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में आमजनों ने भी भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।