मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैष्णो देवी भूस्खलन पर जताया दुख

रायपुर: जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट के माध्यम से इस हादसे में हुई जनहानि पर संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा, “जम्मू-कश्मीर के माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है। इस हादसे में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”
यह दुखद घटना ऐसे समय में हुई है जब हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा पर थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी प्रभावितों की मदद और सुरक्षा की कामना की है।














