छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की बड़ी घोषणा, राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा भत्ता, अब 55% से बढ़कर 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए विष्णु देव साय सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है. राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन के मंच से मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. इस घोषणा के बाद कर्मचारियों ने इस फैसले का स्वागत किया है।















अधिवेशन को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने बताया कि वे कर्मचारी संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां केंद्र से आए संघ पदाधिकारियों से भी मुलाकात हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्र के समान डीए देने का निर्णय लिया गया है, जबकि अन्य लंबित मांगों पर समिति के माध्यम से चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कई राज्य अभी भी केंद्र के महंगाई भत्ते से पीछे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने केंद्र के बराबर डीए देने का फैसला किया है. सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति सजग है और समय-समय पर उनके हित में आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

वहीं कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और आने वाले समय में अन्य मांगों पर भी सकारात्मक पहल की उम्मीद है।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button