Uncategorized

‘जनजाति गोवा पर्व’ में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोवा पहुंचे

सीएम साय के साथ श्रीकांत सोमावार भी गए

रायगढ़ टॉप न्यूज 08 जनवरी। गोवा में भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजाति गोवा पर्व’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । तीन दिवसीय यह कार्यक्रम का समापन 9, 10 व 11 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरूवार की शाम गोवा पहुंचे। जहां उनकी आगवानी गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर ने की। सीएम साय 9 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। ‘जनजाति गोवा पर्व’ के दौरान विभिन्न खेलकुद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
















मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार भी गोवा पहुंचे। साथ ही भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, विकास मरकाम, पूर्व सांसद कमल भान सिंह, श्रीमती विद्यादेवी सिदार व मोर्चा के अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होने गोवा पहुंचे हुए हैं।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।






Back to top button