अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार, 11 अक्टूबर के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

छत्तीसगढ़ September 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार, 11 अक्टूबर के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

अग्रसेन जयंती पर अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार, 11 अक्टूबर के कार्यक्रम का दिया निमंत्रण

रायपुर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने पर अग्रवाल सभा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनका हार्दिक आभार जताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रतिनिधिमंडल के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की।

इस मुलाकात के दौरान अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल के साथ सतपाल जैन, मनमोहन अग्रवाल, योगी अग्रवाल और राजेश हेलीवाल उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने अग्रसेन जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित करने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और समाज की ओर से आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी भी दी।

खबर शेयर करें: