छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय एवं केन्द्रीय मंत्री मंडाविया जशपुर पहुंचे, भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल

 

रायपुर, 13 नवम्बर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और सांसद राधेश्याम राठिया पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर पहुंचे। हेलीपेड में उनका सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक गोमती साय, विधायक रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह,  कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त गोविन्दराम चुरेन्द्र, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा के 150 वें जन्म-जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जशपुर पहुंचे है। भगवान बिरसा मुंडा माटी के वीर पदयात्रा में केंद्रीय श्रम, रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल को स्थानीय परिवेश में सुपा ,बांस का लालटेन, टोपी, धान की बाली बांस की टोकरी आदि से सजाया गया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सुबह जशपुर पहुंचे हैं। जशपुर के आगाडीह एयरपोर्ट पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री मंडाविया एवं अन्य मंत्रीगणों का वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जशपुर विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगाँव विधायक गोमती साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।









































IMG-20240424-WA0003
piyush-final--web-june-24
img_20240128_170406_043-1024x854-11389520230115284175
IMG-20240128-WA0014
img_20240128_170417_261-1024x8546406818859018474244-1
previous arrow
next arrow

raigarh top news

स्वामी, संचालक – अनिल रतेरिया पता – गौरीशंकर मंदिर रोड़, रायगढ़ (छ.ग.) ईमेल: [email protected] मोबाईल नं.: +91-9827197981

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button