छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत के निधन पर जताया दुख

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार शिव राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की धरती, केलो नदी और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शिव राजपूत जी का निधन अत्यंत दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने केलो नदी को माँ मान कर उसके संरक्षण के लिए अपना जीवन लगा दिया। पर्यावरण, पुरातत्व और संस्कृति के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।”

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button