SSB स्थापना दिवस पर CM विष्णुदेव साय का जवानों को सलाम, कहा– देश की सीमाओं के सच्चे प्रहरी हैं आप
मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री अमित शाह ने सशस्त्र सीमा बल के साहसी जवानों के शौर्य, समर्पण और बलिदान को किया नमन

रायपुर।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के स्थापना दिवस के अवसर पर बल के साहसी जवानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव मुस्तैद SSB के जवानों का अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है।
सीएम साय ने अपने संदेश में कहा कि SSB के जवान न केवल सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि संकट की हर घड़ी में देशवासियों की सेवा के लिए भी हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने बल के जवानों के त्याग, शौर्य और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत ढाल बताया।
वहीं, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी SSB के स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिवारों को बधाई दी। X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में उन्होंने कहा कि सीमाओं की रक्षा से लेकर आपदा और संकट के समय नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने तक, सशस्त्र सीमा बल ने हर परिस्थिति में देश को गौरवान्वित किया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनकी शहादत को कभी नहीं भूलेगा। स्थापना दिवस के मौके पर देशभर में SSB के जवानों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






