छत्तीसगढ़ की 25 साल की प्रेरक यात्रा को राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़ की 25 साल की प्रेरक यात्रा को राष्ट्रीय सम्मान, CM साय ने दी जानकारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 25 साल की प्रेरक यात्रा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री सीएम साय ने इस खबर को साझा करते हुए बताया कि 44वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) में छत्तीसगढ़ पवेलियन को “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” से नवाजा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि, जनजातीय विरासत, नवाचार के साथ विकास, और भविष्य की असीम संभावनाओं की ऐतिहासिक पहचान को दर्शाता है। “स्पेशल एप्रिसिएशन मेडल” राज्य के बढ़ते आत्मविश्वास, नवाचार-आधारित विकास, और मजबूत आर्थिक भविष्य की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
CM साय ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि राज्य अपनी सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास मॉडल के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।