छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर जारी, अगले तीन दिन लू का अलर्ट

0
195

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धूप ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है। आज बुधवार को प्रदेशभर के एक दो जगहों पर तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत कई जिलों में तेज गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। अगले तीन दिनों तक प्रदेश के उत्तर और मध्य भागों में एक दो जगहों पर तेज गरम हवाएं चल सकती है। वहीं तीन संभाग में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।













मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां दिन का तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं बस्तर संभाग में तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here