भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्‍या पर गरमाई राजनीति…डॉ. रमन ने बंगाल से की छत्‍तीसगढ़ की तुलना

0
21

 रायपुर। भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्‍या पर राजनीति गरमा गई है। इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश भाजपा के चुनाव सह प्रभारी मनसुख भाई मांडविया,पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह आज मृतक तारम के गृह ग्राम सरखेड़ा पहुंच कर उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

 











भाजपा के नेता की हत्‍या को लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने इस हत्‍या को लेकर राज्‍य सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ की तुलना में पश्चिम बंगाल से की है। उन्‍होंने बताया कि हत्‍या के कुछ घंटें पहले ही तारम एक कार्यक्रम में उनके मिला था। डॉ. रमन ने कहा कि तारम की हत्‍या के पीछे राजनीतिक और धार्मिक दोनों कारण बताया। उन्‍होंने कहा कि तारम की हत्‍या इसलिए की गई क्‍योंकि भाजपा का कार्यकर्ता है और दुर्गा की स्‍थापना में योगदान देता था।

 

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सरखेड़ा में हुए भाजपा नेता की हत्या मामले में प्रतिक्रिया दी है। साव ने कहा कि एक और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की शहादत हुई है। मोहला मानपुर चौकी में बिरझू तारम की जो हत्या हुआ है। यह भी टारगेट किलिंग है। भाजपा नेताओं को टारगेट किलिंग करके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डराने का काम प्रदेश में हुआ है। अरुण साव ने बताया पूर्व में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को मारने-काटने की धमकी दी गई थी मोहला – मानपुर के क्षेत्रों में। यह बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था किस प्रकार मृत्यु शैय्या पर है।

 

कांग्रेस शासन में BJP कार्यकर्ताओं की हो रही है टारगेट किलिंग

अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उनकी हत्या की जा रही है। और खुलेआम मारने काटने की धमकी कांग्रेस नेता के द्वारा पूर्व में दिया गया था। छत्तीसगढ़ में अब ऐसे लोगों को कोई भय नही है। सोशल मीडिया का जमाना है। तमाम तरह के न्यूज चैनल हैं इसके बावजूद कांग्रेसी विधायक की उपस्थिति में इस प्रकार की धमकी दिया गया था। यह प्रदेशवासियों के लिए बेहद चिंतनीय है।

BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है कांग्रेस सरकार

साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। हमारे कार्यकर्ता गांव- गांव जा कर भूपेश बघेल की नाकामी, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार को बताने का काम करे हैं। जिससे आज राज्य में भूपेश बघेल की सरकार BJP कार्यकर्ताओं से डरी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाई गयी थी वही दूसरी ओर खुलेमंच से धमकी दिया गया था। इस प्रकार छत्तीसगढ़ की शांति व्यवस्था में खलल डालने का काम, डर के छत्तीसगढ़ को हिंसा की आग में डालने का काम हो रहा है। साव ने कहा कि अपने कार्यकर्ताओं के शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। राज्य की इस भ्रष्ट सरकार को राज्य में सुव्यवस्थित कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए उखाड़ फेंकेगे।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here