CG News: बारातियों से भरी पिकअप नदी में गिरी, 2 गंभीर, 20 लोग सवार थे, गूगल मैप के जरिये पहुंचे अस्पताल

0
190

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप आमनेर नदी में जा गिरी। पिकअप में 20 लोग सवार थे जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। शुक्रवार रात धमधा ब्लॉक के टेमरी गांव से पिकअप नदी के पुल से गुजर रहा था।

गाड़ी बैक करते समय ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और नदी में गिर गई। स्थानीय लोगों ने देखा तो तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। फिर थाने में सूचना दी।













जिसके बाद खैरागढ़ सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की टीम, नर्सिंग स्टाफ और स्ट्रेचर के साथ घायलों का इंतजार करती रही। लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई घायल वहां नहीं पहुंचा। जांच में पता चला कि परिजन घायलों को गूगल मैप की मदद से दाऊचौरा स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे। इधर पुलिस रात डेढ़ बजे तक अस्पताल में इंतजार करती रही।

परिजनों ने न तो 108 एंबुलेंस को कॉल किया और न ही पुलिस की मदद ली। वे सीधे निजी अस्पताल पहुंच गए, जहां न तो पर्याप्त संसाधन थे और न ही विशेषज्ञ डॉक्टर। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर घायलों को सिविल अस्पताल लाया जाता तो बेहतर इलाज मिल सकता था।

पुलिस हादसे की विस्तृत जांच कर रही है। सौभाग्य से इस बड़ी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here