रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सरगुजा संभाग के जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके प्रदेश के ग्रामीण और आउटर इलाकों में भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने के साथ ठंड जारी है। आज गुरुवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 12 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। साथ ही 18 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। वहीं उत्तरी भागों के जिलों में कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज इलाके के कुछ हिस्सों में सुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश में नमी युक्त हवाओं का आगमन हो रहा है। इसके वजह से मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहने की वजह से रात का पारा बढ़ने लगा है, जिससे ठंड में कमी आई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में और कमी आएगी।
बुधवार को प्रदेश में सबसे ठंडा बलरामपुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज बुधवार को रायपुर में मौसम हल्की बादल छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।