Jashpur News: मां भवानी के दरबार में पहुंची मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, महिलाओं के साथ किया गरबा नृत्य, प्रदेश की सुख शांति के लिए की मंगल कामनाएं

0
21

 

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने दुलदूला और नारायणपुर का दौरा करते हुए माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और क्षेत्रवासियों की खुशहाली और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की। श्रीमती साय ने माता रानी के दरबार में विधिवत पूजा कर प्रदेश की उन्नति और मंगलमय भविष्य की कामना की।











पूजा-अर्चना के बाद श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय महिलाओं के साथ गरबा नृत्य में भी भाग लिया, जिससे वहां की संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया गया। गरबा नृत्य में उनकी भागीदारी ने स्थानीय महिलाओं और युवतियों में उत्साह का संचार किया, जिससे कार्यक्रम में उमंग और आनंद की माहौल बना रहा।

श्रीमती साय की इस धार्मिक यात्रा और सांस्कृतिक सहभागिता ने क्षेत्रवासियों के दिलों में एक नई ऊर्जा का संचार किया। स्थानीय लोगों ने उनके साथ गरबा नृत्य कर इस कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।

उनके इस दौरे को क्षेत्र के लोगों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया और इसे प्रदेश की संस्कृति, एकता और भाईचारे के प्रतीक के रूप में देखा। श्रीमती साय का यह प्रयास क्षेत्रवासियों के बीच सकारात्मकता और एकजुटता का संदेश लेकर आया, जिसने सभी के दिलों को छू लिया।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here