ISRO के पूर्व प्रमुख के. कस्तूरीरंगन का निधन, सीएम साय ने जताया शोक

0
78

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व ISRO प्रमुख और देश के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर शोक जटाया है।













सीएम साय ने सोशल मीडीया X पर ट्वीट करते हुए कहा पूर्व ISRO प्रमुख और देश के प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। डॉ. कस्तूरीरंगन ने इसरो में अपनी सेवाओं से भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। साथ ही, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्माण में उनका योगदान अविस्मरणीय है। वह सदैव हमारे देश की वैज्ञानिक और शैक्षणिक प्रगति के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों, उनके शुभचिंतकों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here