जगदलपुर, प्रयागराज और जबलपुर जाने के लिए 1 जून से शुरू होगी फ्लाइट

0
1034

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से अब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रयागराज, जगदलपुर और जबलपुर के लिए फ्लाइट को एक बार फिर शुरू करने का निर्णय एलाइंस एयर कंपनी ने लिया है। बता दे कि पहले प्रयागराज और जबलपुर एलाइंस की सुविधा चालू थी जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। वहीं दूसरी तरफ बिलासपुर से 7 दिनों के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट की सुविधा थी। जिसका शहर के लोगों ने कल विरोध किया था। इस विरोध के बाद एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज जबलपुर के साथ बिलासपुर और जगदलपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करने का भी निर्णय लिया है इसके लिए शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। यह सुविधा लोगों को एक जल से मिलना शुरू हो जाएगी।

जानकारी के मुताबिक 1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई थी। इसके साथ ही बिलासपुर हवाई अड्डे से सप्ताह में 8 फ्लाइट प्रयागराज,बिलासपुर और दिल्ली के लिए चला करती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट को बंद कर दिया था। इसके बाद इस सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को दिल्ली और कोलकाता हवाई सेवा का लाभ लोगों को देने के लिए शुरू किया गया। जानकारी के मुताबिक एलाइंस एयर कंपनी के द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा, इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।











ये है शेड्यूल

सोमवार को नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी। जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मंगलवार को कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

बुधवार को नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी।

गुरूवार को कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

शुक्रवार को जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार को कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार को जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here