रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया कि राज्य में तीन चौथाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। पहले चरण की सभी 20 सीटें कांग्रेस जीतेगी। राजनांदगांव में डॉ. रमन सिंह भी चुनाव हार रहे है। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम अपने 75 सीटो के लक्ष्य को जरूर पूरा करेंगे।
ऽ हम पूरे चुनाव को सकारात्मक तरीके से लड़े।
ऽ हमारा प्रयास था कि हम अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे।
ऽ हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया था हमारे वोट मांगने का वही बड़ा आधार था।
ऽ हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, युवाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को सशक्त बनाने के लिये ठोस योजनायें बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया।
ऽ ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली।
ऽ हमने 5 सालों में बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिससे प्रदेश की 40 लाख आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ गयी।
ऽ हमारी सरकार के उत्कृष्ट काम ही थे जो लोग आज चुनाव में हमारे खिलाफ झूठ उछाल रहे है उनकी केंद्र सरकार ने हमें 65 पुरस्कार दिये।
कांग्रेस महिलाओं को देगी 15000 रू. सालाना