छत्तीसगढ़ के तीन संभागों के इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

0
1666

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में गरज चमक के साथ तेज हवा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इससे आगामी तीन दिनों तक भीषण गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत मिलेगी। आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट और बिलासपुर-सरगुजा संभाग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 











मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में अगले 3 घंटों तक मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। साथ ही अगले 3 घंटों तक नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, रायगढ़ और जशपुर जिलों में सतही हवाओं, बिजली और बारिश के साथ हल्की से मध्यम गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र से आ रही नमी और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय तेज धूप फिर बादल छाए रहने और शाम के समय बारिश की संभावना बन रही है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़ और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। साथ ही प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

प्रदेश में गुरुवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here