CGNews: महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को दिया जन्म…जच्चा-बच्चा स्वस्थ

0
28

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी होते ही स्वास्थकर्मी हैरत में पड़ गए। महिला के साथ तीनों बच्चियों भी पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं माता-पिता और परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ग्राम केल्हारी की निवासी महिला सुशीला को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद महिला को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां महिला की हालत बिगड़ने लगी, तब उसे करन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जिसके बाद महिला ने शुक्रवार को एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि, महिला के साथ तीनों बच्चियों भी पूरी तरह स्वस्थ है।













सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया..

बता दें कि, महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था । लेकिन शासकीय अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने की वजह से अचानक महिला को दिक्कत होने लगी। महिला के पति ने उसे डा करन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर मंजूलिका करन और डॉक्टर मरावी की गहन देखरेख में सफलतापूर्वक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चियों को जन्म दिया। महिला के साथ तीनों बच्चियों भी पूरी तरह स्वस्थ है। इस दौरान चिकित्सक ने अस्पताल के स्टाफ सुजान गेष टोप्पो और राजू जासवाल को गहन चिकित्सकीय देखरेख लिए लगाया गया है ।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here