CG News: दो बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर…एक बच्ची समेत 9 लोग घायल… 3 लोगों की हालत गंभीर

0
84

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो बोलेरो वाहन की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक बच्ची समेत 9 लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आस – पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया है। वहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। यह हादसा ग्राम पंचायत परसा पानी के पास हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में सवार चार लोग नशे में धुत थे और हादसे का कारण भी शराब ही बनी। एक बोलेरो वाहन जिसमें 5 लोग सवार थे वह लोग जशपुर जिले के डुमरी से अंबिकापुर की तरफ जा रहे थे। जबकि दूसरे बोलेरो वाहन में 4 लोग सवार थे। यह लोग अंबिकापुर से शंकरगढ़ जा रहे थे। तभी परसा पानी के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि एक बच्ची समेत 9 लोग घायल हो गए। जिसमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आस – पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया है। वहां 3 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

























LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here