CG News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत…नायब तहसीलदार घायल…बाइक हुई जलकर खाक

0
41

महासमुंद।  महासमुंद जिले में हुए सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। नायब तहसीलदार की गाड़ी ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी की मौत हो गई। हादसे के बाद मोटर साइकिल में आग लग गई। जिससे बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार भवानी शंकर साहू गुरुवार शाम को झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे। वो अभी झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास पहुंचे थे। तभी ये दुर्घटना हो गई।











 

आस-पास के लोगों ने बताया कि भवानी शंकर खुद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक आ रही थी और दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटर साइकिल सवार रोड किनारे जा गिरे, उनके शरीर से काफी खून बह गया था। वहीं नायब तहसीलदार भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद नायब तहसीलदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आस-पास के गुस्साए लोगों को शांत कराया गया है।

गांव से झलप जा रहे थे बाइक सवार

इस हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है। वे पठारीमुडा के रहने वाले थे। चाचा-भतीजा पठारीमुड़ा से झलप की ओर आ रहे थे। दोनों का नाम तोप सिंह दीवान(45) चाचा, सोनू दिवान(20) है। दोनों के शवों को गुरुवार शाम को ही पीएम के लिए भेज दिया गया था। अब शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here