CG News: हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छिपाकर  कर रहे थे गांजा की तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार

0
83

राजनांदगांव। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप, अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कबीरधाम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज दीपक झा (IPS) के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में, थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक राजेश चण्ड द्वारा चलाए गए सघन अभियान के तहत अवैध गांजा परिवहन करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के पास से 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार कीमत 5,40,000 रुपये आंकी गई है। यह गांजा टाटा Intra वाहन के हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।











 

राज्य शासन के निर्देशानुसार, मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार पर सख्त कदम उठाने के तहत जिले भर में पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, थाना बोड़ला प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश चण्ड द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। आज दिनांक 20/10/2024 को फॉरेस्ट नाका बोड़ला के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने टाटा Intra वाहन को रोका। जांच के दौरान, हाइड्रोलिक ट्रॉली के नीचे छुपाए गए 52 अलग-अलग पैकेटों में 54 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांजा और वाहन दोनों को जप्त कर लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस बड़ी सफलता के बाद पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज श्री दीपक झा (IPS) और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह छवई (IPS) ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि नशे के कारोबार में शामिल अन्य अपराधियों की गहन जांच की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से जुड़े सभी अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी रहे।

राज्य शासन की मंशा के अनुसार, कबीरधाम पुलिस नशे के अवैध व्यापार को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस सघन अभियान के माध्यम से जिले में नशे के व्यापार को खत्म करने के साथ-साथ युवाओं और समाज के अन्य वर्गों को इस घातक व्यसन से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की सतर्कता और निरंतर कार्यवाही से जिले में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के बीच भय का वातावरण बन चुका है, जिससे इस अवैध धंधे पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।

 

आरोपियों के विरुद्ध थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 218/2024 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

 







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here